90% जेवर दुकानों में रेट फिक्स करने के लिए प्री-बुकिंग बंद, मेकिंग पर भी कोई छूट नहीं

भास्कर एक्सक्लू​सिव 4 फरवरी से विवाह के लग्न शुरू होने के साथ शहर के ज्वेलरी बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हालांकि, इस बार सोना‑चांदी के अस्थिर और ऊंचे भाव के कारण अधिकतर ऑफर ग्राहकों को लाभ नहीं दे पा रहे हैं। 90% ज्वेलरी दुकानों में रेट फिक्स करने के लिए बेस्ट बाय या प्री‑बुकिंग ऑफर बंद हैं। जहां ये ऑफर उपलब्ध हैं, वहां ग्राहक को जेवर की कीमत का 90% तक एडवांस भुगतान करना पड़ रहा है। मेकिंग चार्ज पर छूट और ऑरिजनल मूल्य पर डिस्काउंट नदारद हैं। इसके अलावा, शहर के 80% से अधिक ज्वेलर्स खरीदारी पर गिफ्ट ऑफर नहीं दे रहे हैं। सोना‑चांदी की कीमतें पिछले साल की तुलना में लगभग तीन गुना बढ़ चुकी हैं। कीमतों में अचानक उतार-चढ़ाव से शगुन की खरीदारी भी अब महंगी पड़ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के कारण असमंजस में निवेशक
सोना-चांदी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा ने कहा कि अमेरिका द्वारा टैरिफ घटाए जाने और केंद्रीय बजट में सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव नहीं करने से भी कीमत पर दबाव बढ़ा। पहले यह बढ़ने की आशंका थी। इससे भी गिरावट है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अभी उथल-पुथल चल रहा है। इस कारण भी सुरक्षित निवेश अभी सोना-चांदी ही है। इसके दाम आने वाले समय में बढ़ सकते हैं।
जेवर मेकिंग चार्ज पर छूट देने से दुकानदारों को नुकसान : राहुल अलका ज्वेलर्स के संचालक राहुल वर्मा ने कहा कि सोना‑चांदी की कीमतों में उतार‑चढ़ाव के समय ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज पर छूट नहीं देते, क्योंकि इससे उनका वित्तीय जोखिम बढ़ जाता है। सोने का भाव अचानक बढ़ जाए तो ज्वेलर को नुकसान हो सकता है। ज्वेलर्स प्रदीप कुमार ने बताया कि इस समय रांची में बेस्ट बाय ऑफर बिल्कुल बंद है। कई जगह मेकिंग पर भी छूट नहीं मिल रही। सोना-चांदी में दस दिनों में रहा भारी उतार-चढ़ाव
तारीख सोना चांदी 28 जनवरी 148300 362000 29 जनवरी 154200 383000 30 जनवरी 167200 406000 31 जनवरी 154600 340000 1 फरवरी 149200 270000 2 फरवरी 142400 282000 3 फरवरी 144100 298000 4 फरवरी 145600 298000 5 फरवरी 145600 298000 6 फरवरी 143300 264000 (नोट : कीमत रुपए में, सोना प्रति दस ग्राम और चांदी प्रति किलो) क्या है बेस्ट बाय या प्री-बुकिंग ऑफर: बेस्ट बाय या प्री‑बुकिंग ऑफर के तहत ग्राहक अभी सोना/ ज्वेलरी बुक करता है और कीमत का एक हिस्सा जमा करता है। आज की कीमत और डिलीवरी के समय की कीमत में जो कम हो, उसी पर भुगतान करता है।
सरकार ने भी बंद कर दिया सोवरेन गोल्ड बॉन्ड वी-कैप मनी (मोतीलाल ओसवाल ग्रुप) के सीएमडी सीए विकास कुमार सहाय के अनुसार, सरकार ने सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में नई ट्रंच जारी करना बंद कर दिया है। अब नए सोवरेन गोल्ड बॉन्ड सीधे सरकार से नहीं खरीदे जा सकते। उन्होंने बताया कि आखिरी ट्रंच 2024 में आई थी, सोने की बढ़ती कीमतें और सरकार पर ब्याज व मैच्योरिटी भुगतान का दबाव नया बॉन्ड जारी करने में रुकावट बन रहे हैं। एक अप्रैल से सेकेंडरी मार्केट से खरीदे गए एसजीबी पर कैपिटल गेन टैक्स लागू होगा, जबकि सीधे आरबीआई से जारी एसजीबी को पूरी मैच्योरिटी तक रखने वाले निवेशकों को कैपिटल गेन पर छूट मिलेगी। अब निवेश के लिए गोल्ड ईटीएफ, डिजिटल गोल्ड या भौतिक सोना ही विकल्प है। (नोट : जब सरकार एक ही स्कीम को एक बार में नहीं, बल्कि कई अलग-अलग तारीखों पर निवेशकों के लिए खोलती है, तो हर बार की उस नई पेशकश को ट्रंच कहा जाता है।) अभी ये ऑफर्स प्रभावित रेट फिक्स करने के लिए बेस्ट बाय या प्री-बुकिंग ऑफर नहीं {आभूषणों की मेकिंग पर भारी छूट उपलब्ध नहीं। {90% से ज्यादा दुकानों में खरीदारी पर कोई गिफ्ट नहीं। {किसी भी दुकान में नहीं मिल रही जेवर के मूल्य पर छूट {(नोट : 20 छोटे-बड़े जेवर दुकानों से बातचीत पर आधारित)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *