आवास प्लस एप के माध्यम से हो रहा सर्वे नए आवास के लिए सर्वे चल रहा है। इसके लिए प्ले स्टोर से पी एम आवास सर्वे 2.0 एप डाउनलोड करना होगा। लॉगिन होने के बाद आपको डैशबोर्ड पर प्रोफाइल का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है। अब आपको सभी पूछी गई जानकारी को दर्ज करना है और अपने प्रोफाइल को अपडेट कर देना है। आगे आपको व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करना है और इसके तहत आपको अपना नाम और पता दर्ज करना है। 52 734 को अब तक मिला पीएम आवास पीएम आवास के पोर्टल के अनुसार जिले में अब तक 52 हजार 734 को पीएम आवास योजना के तहत खुद का मकान मिला है। साल 2017-18 में 15 हजार 647 लोगों को आवास योजना का लाभ मिला। 2018-19 में 14 हजार 631, 2019-20 में 664, 2020-21 में 1736, 2021-22 में 490, 2022-23 में 1137 लोगों का पीएम आवास पूरा हो चुका है। गृह प्रवेश करते हुए हितग्राही। भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में छुटे हुए लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। हितग्राही मोबाइल एप से खुद से ही सर्वे में भाग ले सकते है, वहीं जिले में करीब 9 हजार 654 लोगों को का पक्का मकान का सपना पूरा हो गया है। नवरात्रि के अवसर पर जिन हितग्राहियों के मकान पूरे हो गए हैं। उन्हें गृह प्रवेश करवा गया है। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार जिला वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले को 60 हजार 849 आवास निर्माण करने के लिए टारगेट दिया है, जिसमें से 49 हजार 975 आवासों की मंजूरी मिल चुकी है। वहीं आवास निर्माण के लिए 41 हजार 905 हितग्राहियों को योजना के तहत पहली किस्त जारी हो चुकी है। हितग्राहियों ने काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही 25 हजार 753 हितग्राहियों को दूसरी किस्त भी मिल चुकी है। 5325 को तीसरी किस्त दी गई।


