पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल पति की कर दी थी हत्या, दोनों दोषी करार, सजा आज

अपर न्यायायुक्त द्वितीय मनीष रंजन की अदालत ने हत्या को लेकर दर्ज मामले की सुनवाई करते हुए प्रेमी राज मुंडा और प्रेमिका अंज​लि देवी को दोषी करार दिया है। साथ ही सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 21 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। गाड़ीगांव निवासी अंज​लि देवी पर अपने प्रेमी राज मुंडा के साथ मिलकर साजिश रचते हुए अपने पति राजू मिर्धा की हत्या करने का आरोप है। अंज​लि और राज के बीच अवैध संबंध था। मृतक काम करने गुजरात गया हुआ था। उसी दौरान उसकी दोस्ती नामकुम के लालखंटगा निवासी राज मुंडा से हो गई थी। दोनों ने शादी करने का निर्णय भी ले लिया। 26 अगस्त 2021 की रात जब राजू मिर्धा सो रहा था, दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर मार डाला। वह कुछ दिन पहले ही गुजरात से घर लौटा था। अंज​लि ने राजू मिर्धा से भी प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *