फाजिल्का जिले में बहाववाला पुलिस ने गांव कीकरखेड़ा के पास से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 220 नशीली गोलियां और 73 हजार रुपए से अधिक ड्रग मनी बरामद की है। एएसआई बलवीर सिंह की अगुआई में पुलिस टीम गांव कीकरखेड़ा के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को संदिग्ध लगे। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। 2 तस्करों को किया गिरफ्तार पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलार निवासी प्रेम कुमार पुत्र बनवारी लाल और सुमित कुमार पुत्र भूपराम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।


