CM बोले-फिट इंडिया के लिए अतीत से जुड़ना पड़ेगा:भोपाल में केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा-विकसित भारत के लिए युवाओं का स्वस्थ रहना आवश्यक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम अगर फिट इंडिया की बात करते हैं, तो भारत के गौरवशाली अतीत से भी जुड़ना पड़ेगा। उदाहरण हमारे सामने है, उस समय रानी लक्ष्मीबाई एक उदाहरण थी, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपने बच्चे को पीठ पर बांध पर घुड़सवारी करते हुए लड़ाई लड़ी। हमारे लिए महाराणा प्रताप उदाहरण है। अतीत के सारे उदाहरण हमको याद करने पड़ेंगे। एक लाख कोशिकाएं रोज मिलती है, तब हम हर दिन जीते है, इसलिए रोज सूर्य हमारा ध्यान आकर्षित करता है। हमारी सरकार लगातार फिट इंडिया को गली-गली तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। साल 2020 की शिक्षा नीति लागू होने के बाद से मध्य प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में फिटनेस का एक विषय रखा है। रविवार को भोपाल के गौतम नगर में देश के पहले फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया। साथ ही इस मौके पर विभिन्न खेल अधोसंरचनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। खेल और युवा कल्याण विभाग ने कार्यक्रम में ‘फिट इंडिया’ पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में एमपी के खेल मंत्री विश्वास सारंग, खेल विभाग के ACS मनु श्रीवास्तव, मेयर मालती राय, भाजपा शहर अध्यक्ष रविंद्र यति, राहुल कोठारी मौजूद थे। मोदी जी का संदेश है कि हमें विकसित भारत बनाना है केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा- आज से तीन-चार महीने पहले जब मैं सभी राज्य के खेल मंत्रियों से बात कर रहा था तो मैंने कहा था कि मोदी जी का संदेश है कि हमें विकसित भारत बनाना है। देश आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा है। देश विकसित भारत बने लेकिन विकसित भारत बनाने के लिए सबसे पहले देश के नागरिक युवा स्वस्थ रहें बहुत आवश्यक होता है। स्वस्थ नागरिक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है, स्वस्थ समाज समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है। यदि हमें देश को समृद्ध राष्ट्र बनाना है तो लोगों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने देश के नागरिकों को फिट रहने की सलाह दी और उसके लिए फिट इंडिया क्लब शॉर्ट टाइम में तैयार किया। यहां का क्लब देखा हमने योग की व्यवस्था है, जूस मिले इसकी व्यवस्था है, महिलाओं की फिटनेस और युवाओं के लिए फिटनेस की व्यवस्था है। कई फिजिकल एक्टिविटी एक ही संकुल में जाकर हर नागरिक कर सके और अपने स्वयं को फिट रख सके इस कल्पना के साथ आज फिट इंडिया क्लब की स्थापना हुई है। सारंग बोले-भारी भरकम विभाग के मंत्री बनें मनसुख भाई खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा ये मेरा सौभाग्य है कि पिछली बार में मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर था तो मनसुख भाई हेल्थ मिनिस्टर थे। इस बार मैं खेल मंत्री हूं तो वे केंद्र में खेल मंत्री हैं। मैं चाहता हूं कि वे और भारी भरकम विभाग के मंत्री बनें। विश्वास सारंग ने कहा फिटनेस फॉर नेशन के कॉन्सेप्ट पर हमने देश के पहले फिट इंडिया क्लब की आधारशिला रखी। फिटनेस फिल्मी एक्टर्स जैसी नहीं बल्कि चंद्रशेखर आजाद जैसी होनी चाहिए। खेल विभाग ने खिलाड़ियों को प्रदान की किट फिट इंडिया क्लब में भारत के महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के वॉल पेंटिंग के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए खेल विभाग ने 435 खिलाड़ियों को किट प्रदान की है। रिमोट के माध्यम से सीएम मोहन यादव और खेल मंत्री ने प्र

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *