IAS के बयान से भड़के ब्राह्मण समाज के युवा:बोले- संतोष वर्मा के मुंह पर कालिख पोतें और समय मिले तो जूता भी फेंकें

अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और सीनियर IAS अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद देशभर में उनके खिलाफ ब्राह्मण समाज ने मोर्चा खोल दिया है। उज्जैन में परशुराम परमार्थिक न्यास और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध जताते हुए वर्मा को जूता मारने और कालिख पोतने जैसी बातें कही हैं। अजाक्स के एक कार्यक्रम में रविवार को संतोष वर्मा को प्रांताध्यक्ष चुना गया था। उसी कार्यक्रम में वर्मा ने कहा था “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।” यह बयान वायरल होने के बाद प्रदेशभर में इसकी तीखी आलोचना शुरू हो गई। कई संगठनों ने इसका विरोध जताते हुए ज्ञापन भी सौंपे। उज्जैन में कुछ संगठनों ने विवादित बयान देने वाले अधिकारी पर कालिख पोतने और जूते मारने की चेतावनी दी है। “कालिख पोतें और समय मिले तो जूता भी फेंकें” अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के महामंत्री रुपेश मेहता ने कहा कि समाज इस बयान की घोर निंदा करता है। ब्राह्मण समाज की बेटियों के बारे में इस तरह की टिप्पणी अनुचित है और यह सीधा-सीधा समाज को चुनौती देने जैसा है। उन्होंने कहा “ब्राह्मण समाज की वीरांगना बेटियों के लिए ऐसी बात कहना अस्वीकार्य है। समाज की बहन-बेटियां ऐसे व्यक्ति का विरोध करें और समय आने पर उस पर कालिख पोतने और अवसर मिले तो जूता फेंकने की हिम्मत दिखाएं, ताकि आगे कोई भी ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अनर्गल टिप्पणी न कर सके।” “एफआईआर दर्ज कराएंगे” परशुराम परमार्थिक न्यास के संस्थापक अध्यक्ष महेश पुजारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की वीरांगनाएं सदैव पराक्रमी योद्धाओं से विवाह करती हैं और ब्राह्मण समाज भी योग्य व्यक्तियों को ही कन्यादान करता है। उन्होंने कहा “आरक्षण की मांग करने वाले लोग हमारी कन्याओं के योग्य नहीं हो सकते और न ही समाज ऐसे लोगों को अपनी कन्याएं दान करेगा। जल्द ही मातृशक्ति की बैठक बुलाकर उन्हीं के माध्यम से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।” ये खबर भी पढ़ें… IAS अफसर का मुंह काला करने पर 51 हजार इनाम राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा- इस तरह के बयान जब देश में आते हैं तो कहीं न कहीं समाज को तोड़ने का काम करते हैं। यह टीका-टिप्पणी घोर निंदनीय है। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द कार्रवाई करें। आईएएस वर्मा आतंकवादी है। उसका जो भी मुंह काला करेगा, हम उसे 51 हजार रुपए का इनाम देंगे।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *