पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर में बीटेक के थर्ड ईयर स्टूडेंट का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला है। रविवार को जब उसके माता-पिता हॉस्टल में खाना लेकर पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटे को हॉस्टल के कमरे में लटका देखा। इसके बाद उन्होंने गॉर्ड्स के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा। घटना की सूचना मिलने पर खड़गपुर टाउन थाने की पुलिस कैंपस में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक का नाम शॉन मलिक है। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का थर्ड ईयर स्टूडेंट था। कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि शॉन पढ़ाई में काफी अच्छा था और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी एक्टिव रहता था। वो IIT के बंगाली ड्रामा सोसायटी का सदस्य भी था। कुछ दिन पहले एक प्रोजेक्ट के लिए उसे उसके प्रोफेसर्स द्वारा प्राइज भी दिया गया था। माता-पिता बोले- एक रात पहले बात हुई थी
उसके माता-पिता ने बताया कि एक रात पहले उनकी अपने बेटे से बात हुई थी। रविवार सुबह वे शान से मिलने आये थे। उसके कमरे का दरवाजा बंद था। बार-बार कॉल करने पर भी माता-पिता को बेटे से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे कमरे में घुसे तो शॉन को फंदे से लटका हुआ पाया। सूचना मिलते ही आइआइटी खड़गपुर के सुरक्षा गार्ड भी मौके पर पहुंचे। IIT खड़गपुर ने छात्रों को ईमेल भेजा
इसके बाद IIT खड़गपुर ने संस्थान के अन्य छात्रों को एक ईमेल भेजा है। ——————————— IIT में सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में IIT स्टूडेंट ने की आत्महत्या:स्टेटस में लगाया सुसाइड नोट इंदौर आईआईटी के बीटेक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने 3 जनवरी को हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस के मुताबिक मृतक रोहित पिता देवी सिंह केथवाथ (17) मूल रूप से तेलंगाना के नलगोंडा का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़ें…


