IT क्रिकेट लीग में सुपर किंग्स दौसा को मिली जीत:शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए विक्रम सिंह राघव को मैन ऑफ द मैच

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग जयपुर के तत्वाधान में आयोजित राजस्थान आईटी क्रिकेट लीग 2026 में सुपर किंग्स दौसा ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। कप्तान राहुल चांदा ने बताया कि पहले मैच में सुपर किंग्स दौसा ने हैप्पी हिटर्स झुंझुनूं को 199 रनों से हराया। आईटी सुपर किंग्स दौसा की तरफ से विक्रम सिंह राघव और देवी सहाय की किफायती और खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत हैप्पी हिटर्स झुंझुनूं की टीम 20 ओवर में 57 रन बनाकर आल आउट हो गई। विक्रम ने 5 विकेट, अंकुर ने 2 विकेट, राहुल ने 1 विकेट हरिओम ने 1 विकेट लिए। सुपर किंग्स दौसा से हरिओम ने 73 रन, विक्रम ने 53, संजय ने 39, विजय ने 26 लोकेश ने 25 और राहुल चांदा ने 21 रन बनाकर सुपर किंग्स दौसा 20 ओवर में 256 रन बनाए। विक्रम सिंह राघव को शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। राहुल चांदा ने बताया कि विभागीय टूर्नामेंट में टीम का अगला मैच रॉयल चैलेंजर भीलवाड़ा से रविवार को होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *