RSS का शताब्दी स्थापना वर्ष, स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन:16 बस्तियों में घोष वादन के साथ मिलाए कदम, शहरवासियों ने की पुष्पवर्षा

नागौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष पथ संचलन का आयोजन किया गया। नागौर जिला मुख्यालय के अलावा मेड़ता और डीडवाना में भी दशहरे पर ही पथ संचलन के कार्यक्रम हुए। सभी पथ संचलन में घोष वादन करते हुए स्वयंसेवक गली-मोहल्लों से निकले। हर जगह पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकाें पर पुष्पवर्षा की गई। 260 जगह पथ संचलन नागौर विभाग(नागौर व डीडवाना-कुचामन जिला) के 251 मंडलों में 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक कुल 260 जगह पथ संचलन का कार्यक्रम रहेगा। नागौर जिले में 113 स्थानों पर आज संघ के स्वयंसेवकों ने दशहरे का पर्व मनाया। दशहरे पर हुए इन कार्यक्रमों में सभी जगहों पर पथ संचलन से पहले शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद स्वयंसेवक घोषवादन के साथ अपने-अपने मंडल या बस्ती में विभिन्न मार्ग व चौराहे से पथ संचलन करते हुए निकले। शंख, पण्णव, आणक, बंशी, त्रिभुज व झांझ आदि भारतीय वाद्य यंत्रों में श्रीराम, भूप, उदय, शिवरंजनी व किरण आदि भारतीय शास्त्रीय धुनें बजाई गईं। 16 घोष दलों ने लिया भाग नागौर जिला मुख्यालय पर संगठन योजना अनुसार बनी नगर की 16 बस्तियों में पथ संचलन के कार्यक्रम हुए। 16 भगवा ध्वज, 16 घोष दलों के साथ स्वयंसेवकों ने 16 पथ संचलनों में हिस्सा लिया। इनमें शारदापुरम बस्ती, बड़ली बस्ती, खत्रीपुरा बस्ती, श्रीयादे बस्ती, चेनार बस्ती, रामदेव बस्ती, आवासन बस्ती, ताऊसर बस्ती, विश्वकर्मा बस्ती, श्रीराम बस्ती, प्रताप बस्ती, बाड़ीकुआं बस्ती, हनुमान बस्ती, मुख्य स्थान, बालसमंद बस्ती और महालक्ष्मी बस्ती से घोष वादन के साथ स्वयंसेवक पथ संचलन करते हुए निकले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *