मध्य प्रदेश में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR-2026) के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने अपील की है कि वे एक जिम्मेदार मतदाता के रूप में प्रारूप सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित समय-सीमा में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। प्रारूप निर्वाचक नामावली voters.eci.gov.in, ceoelection.mp.gov.in तथा ECINet App पर उपलब्ध है। दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। BLO की उपलब्धता और ऑफलाइन प्रक्रिया
दावे-आपत्तियों की अवधि के दौरान प्रत्येक कार्यदिवस पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) उपस्थित रहेंगे। उनके माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने, आपत्ति दर्ज करने और संशोधन से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सुनवाई और नोटिस की प्रक्रिया
दावे-आपत्तियों के निराकरण और गणना पत्रक के आधार पर पात्रता प्रविष्टियों की जांच के बाद, कतिपय निर्वाचकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। फॉर्म कहां से प्राप्त करें
फॉर्म-6, फॉर्म-6A, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 निम्न माध्यमों से प्राप्त किए जा सकते हैं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ECINet App के माध्यम से Voters Portal के माध्यम से


