SIR: 14 फरवरी तक चलेगी सुनवाई:हुजूर में 11,299 नोटिस, सिर्फ 454 वोटर पहुंचे, सबसे कम 67 मध्य क्षेत्र के थे

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दूसरे चरण में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई जारी है। यह प्रक्रिया 5 जनवरी से शुरू हुई है और 14 फरवरी तक चलेगी। इस चरण में जिले के 1 लाख 16 हजार 925 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।अब तक 10 हजार 233 मतदाताओं ने नोटिस मिलने के बाद बीएलओ एप के जरिए जन्म से जुड़े दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं। वहीं, 1,864 मतदाता वार्ड कार्यालयों और तहसील दफ्तरों में खुद पहुंचकर दस्तावेज पेश कर चुके हैं। जिन्होंने दस्तावेज पेश नहीं किए, उनके नाम 23 फरवरी को जारी होने वाली फाइनल वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि तय तिथि पर उपस्थित न होने वाले मतदाताओं को एक और मौका दिया जाएगा। आंकड़े चौंकाने वाले
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48,250 नोटिस वितरित किए गए, लेकिन सुनवाई में केवल 1,864 मतदाता ही पहुंचे। यानी कुल नोटिस के मुकाबले उपस्थिति 4 प्रतिशत से भी कम रही। विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *