VIDEO बना रहे ग्रामीणों को हाथी ने दौड़ाया:कोरबा में 3 घंटे तक मचाई तबाही; घर-दुकान तोड़े, कार-बाइक के शीशे भी फोड़े

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की ग्राम पंचायत पसान बस्ती में शनिवार (13 सितंबर) की रात एक दंतैल हाथी ने खूब उत्पात मचाया। हाथी ने 3 घंटे तक बस्ती में घूमता रहा। इस दौरान उसने ग्रामीणों के घर, दीवारें, दुकानों के शटर, बाइक और कार के शीशे को तोड़ दिया। हाथी की दहाड़ सुनकर बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर चढ़ना पड़ा। एक स्टाफ नर्स की आटा चक्की का शटर तोड़कर हाथी ने अंदर रखा धान खा लिया। वहीं, ग्रामीणों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया जिसके बाद हाथी ने उन्हें दौड़ा दिया। वीडियो के चक्कर में हाथी के करीब पहुंचे लोग पसान के वार्ड नंबर 8 के पंच की कार और एक किसान की बाइक को हाथी ने नुकसान पहुंचाया। ग्रामीण वन विभाग के कर्मचारियों के साथ हाथी को खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग वीडियो और सेल्फी लेने के चक्कर में हाथी के करीब पहुंच गए। हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। हाथी ने फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने दूसरे के घर में शरण ली डिप्टी रेंजर ईश्वर दास मानिकपुरी के अनुसार, हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। वन विभाग हाथी पर नजर रख रहा है। साथ ही ग्रामीणों को भी सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कई लोगों को दूसरों के घरों में शरण लेनी पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *