रांची| रांची विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) में सहायक निदेशक के पद पर नई नियुक्ति की गई है। साइकोलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोजलिना सिंह को एमएमटीटीसी का सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जूलॉजी की डॉ. सोनी कुमारी तिवारी के स्थान पर की गई है। प्रभारी वीसी प्रो.…
रांची| शब-ए-बरात को लेकर रांची यूनिवर्सिटी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) द्वारा नोटिस जार कर दिया है। बुधवार को दोनों विवि में अवकाश रहेगा। आरयू में पहले यह अवकाश 5 फरवरी को होना था, जिसमें बदलाव कर चार फरवरी को किया गया। आरयू में परीक्षाएं पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। वहीं डीएसपीएमयू…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के जायका फूड फेस्ट को लेकर कभी हां, तो कभी ना के बीच विवाद पांचवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को एमबीए विभाग के छात्र और छात्र संगठन के सदस्यों के साथ विवि अधिकारियों ने बैठक कर उनके विचारों से अवगत हुए। लेकिन इस दौरान सिर्फ…
छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शराब घोटाला मामले में दायर उनकी जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। मंगलवार को जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता ने अब तक आत्मसमर्पण नहीं किया है, ऐसे में जमानत पर विचार नहीं किया जा सकता।…
मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या कुहासा देखने को मिल सकता है। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, कोहरा छंट जाएगा…
सिरका गांव में सोमवार को दरिद्रनारायण भोज का आयोजन हुआ। इसमें आसपास के गांवों के करीब तीन सौ जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। भोजन की व्यवस्था सिरका निवासी समाजसेवी चामू महतो ने की। भोजन के बाद सभी के बीच वस्त्र का भी वितरण हुआ। मौके पर रेखा देवी, मोहन महतो, सुनीता कुमारी, जगन कुमारी, प्रकाश…
केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी), कांके में नौकरी से हटाए गए 156 निजी सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार से शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। लंबे समय से संस्थान में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने से नाराज गार्ड्स ने इसे आजीविका पर सीधा हमला बताया है। धरनास्थल पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने से आंदोलन को…
सेवा भारती, झारखंड के तत्वावधान में रविवार आठ फरवरी को जोन्हा के सेवाधाम, गुड़ीडीह में 16वां किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। किसान मेला में जोन्हा तथा अनगड़ा प्रखंड के आसपास के दर्जनों गांव से आनेवाले किसान अपने खेतों के उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ग्रामीणों, किसानों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर तथा…
रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तालाब के पास सोमवार को रातू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान अंकित वर्मा, निवासी रानी बगीचा, रातू के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक…
शब-ए-बरात के पर जेएलकेएम के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाकिर अंसारी ने कहा कि शब-ए-बारात इबादत, आत्ममंथन और अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगने की रात है। शाकिर अंसारी ने बताया कि इस मुबारक रात में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और दुआओं के जरिए अपने तथा समाज की भलाई की कामना करते हैं। उन्होंने…
ईएसआईसी के पूर्वी क्षेत्र के इंश्योरेंस कमिश्नर (आईसी) प्रणय कुमार सिन्हा ने नामकुम स्थित रांची क्षेत्रीय कार्यालय एवं डीसीबीओ, खूंटी का निरीक्षण किया। खूंटी दौरे के दौरान क्षेत्रीय निदेशक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय उन्होंने शाखा प्रबंधक एवं चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि बीमित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार…
प्राथमिक शिक्षकों के वेतन संकट को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा रांची, चतरा, जामताड़ा एवं धनबाद जिले के प्राथमिक शिक्षकों के वेतन मद के लिए कुल 85 करोड़ 66 लाख रुपए की राशि निर्गत की गई है। इस आवंटन से संबंधित जिलों के शिक्षकों को जनवरी और फरवरी…
आयुष्मान हॉस्पिटल कांके के नेतृत्व में काशीबाई गणपत नर्सिंग कॉलेज परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक रविंद्र महतो, िजप सदस्य मनोज बाजपेयी व उपप्रमुख हरदेव साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ प्रशांत जायसवाल व स्त्री…
श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 190वां श्री सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। राम सिया राम सिया राम जय जय राम…के गायन व बजरंगबली की जय जयकारों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। आचार्यों ने अखंड ज्योति…
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से कैंसर जागरूकता अभियान के तहत राणी सती विद्यालय में विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. नम्रता मानसारिया ने बच्चों व उनके माता-पिता के साथ संवाद करते हुए सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी जानकारी…
श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के तत्वावधान में 8 फरवरी को निकलने वाली श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा स्थगित कर दी गई। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 23 फरवरी को झारखंड नगर निकाय चुनाव के कारण झारखंड में आचार संहिता लागू होने के कारण जिला प्रशासन ने 17…
उपायुक्त सह अध्यक्ष, रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति मंजूनाथ भजंत्री व अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव, रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति कुमार रजत ने मंगलवार को पहाड़ी मंदिर परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त व एसडीओ ने पर्यटन विभाग की ओर से पहाड़ी मंदिर परिसर में…
राजधानी में शब-ए-बरात का त्योहार मंगलवार की रात पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। ईशा के वक्त बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिद पहुंचे और जमात के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद करीब सभी मस्जिदों में उलेमाओं ने शब-ए-बरात के महत्व के बारे में बताया। मंगलवार की शाम को मगरिब की नमाज के…
महाशिवरात्रि को लेकर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की बैठक पहाड़ी मंदिर प्रांगण में हुई। संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से शहर में सबसे पहले निकलने वाली भव्य शिव बारात को और भव्य बनाना है। इस…
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, झारखंड चैप्टर के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) एसपी. अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 को दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती की दिशा में संतुलित और भविष्य उन्मुख बजट माना जा रहा है। सरकार द्वारा लगभग ₹53.5 लाख करोड़ के कुल व्यय और राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.3 प्रतिशत तक सीमित…
श्री श्याम मित्र मंडल की ध्वजा निशान यात्रा मंगलवार को राजस्थान के सीकर जिले स्थित रिंग्स से प्रारंभ होकर बाबा की नगरी खाटूधाम में निशान अर्पण के साथ संपन्न हुई। प्रातः 8 बजे मंडल के निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में श्री श्याम मित्र मंडल के विश्राम भवन से सभी श्याम प्रेमियों ने यात्रा…
अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू स्थित न्यू एजी कॉलोनी में आत्महत्या का प्रयास करने वाली अधिवक्ता स्नेहा अखौरी और उसकी बेटी सौम्या की स्थिति सामान्य बनी हुई है। वहीं, फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले मिहिर शेखर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पीड़ित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार…
नगड़ी और ठाकुरगांव इलाके में नकली शराब फैक्ट्री के संचालन की सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी में 68.340 लीटर नकली शराब के अलावा अन्य कई सामान बरामद किया गया। पुलिस 11 आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है कि वह सभी नगड़ी…
हॉकर सामुदायिक संघ, रातू रोड वितरक की ओर से 2 फरवरी को पंडरा क्षेत्र स्थित छोटा नागपुर सारण होटल में पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेस अधिकारी, सेंटर इंचार्ज एवं संघ से जुड़े वितरक परिवारों ने भाग लिया। संघ के अध्यक्ष रिंकू वर्मा ने निमंत्रण पत्र भेजकर सभी समिति सदस्यों व अध्यक्षों को…
रिम्स में मंगलवार को गवर्निंग बॉडी की 64वीं बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की। बैठक में रिम्स की आधारभूत संरचना, संसाधनों और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में चर्चा की गई। कुल 18 एजेंडों पर चर्चा होने वाली थी, लेकिन ढाई घंटे तक चली बैठक में कुछ…
हटिया कामगार यूनियन (एटक) के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा है कि एचईसी द्वारा सप्लायरों, कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का बकाया भुगतान नहीं किए जाने पर न्यायालय सख्त रुख अपना रहा है। कोर्ट के आदेश पर पहले सीएमडी कार्यालय और फिर आवास को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि अब एचईसी की संपत्तियों की…
बीआईटी मेसरा, लालपुर यूनिट में चार दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्र के निदेशक डॉ. विजय कुमार झा ने फीता काटकर इस आयोजन की शुरुआत की। उन्होंने युवाओं में खेल के प्रति घटती रुचि पर चिंता जताते हुए कहा कि टग-ऑफ़-वार और कबड्डी जैसे खेलों से विद्यार्थियों में शारीरिक शक्ति और कठिन परिश्रम…
राजधानीवासियों के लिए ‘लोकवन’ के दरवाजे क्या खुले, प्रकृति प्रेमियों का तांता लग गया। मंगलवार को दूसरे ही दिन 4213 लोग फूलों की खुशबू और झरनों के बीच सुकून तलाशने पहुंचे। 55 एकड़ में फैले इस खूबसूरत उद्यान में फिलहाल गेट नंबर 2 से दोपहर 1 बजे तक एंट्री मिल रही है। बच्चों से लेकर…
साहित्यकार महादेव टोप्पो का रांची स्टेशन में टीम धुमकुड़िया ने स्वागत किया। उन्हें काशी विश्वविद्यालय में कालिदास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। लेखक महादेव टोप्पो कई कुरुख भाषा में बनी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। नाटककार भी हैं। अपनी लेखनी से पत्र-पत्रिकाएं और पुस्तकों में आदिवासी अस्मिता की बात को प्रमुखता से रखते…
झारखंड का शिक्षा विभाग गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। विभाग के पास शिक्षकों को वेतन देने तक के पैसे नहीं हैं। 10 जिलों के 68 उत्क्रमित (अपग्रेडेड) हाई स्कूलों के 161 शिक्षकों और कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है। इनके 6.18 करोड़ रुपए बकाया वेतन का भुगतान कब तक…
रांची और आसपास के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें भोपाल जाने के लिए सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध होने की संभावना है। हाल ही में नई ट्रेन भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाने के सुझाव को मान लिया गया है। इस ट्रेन के लिए चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी,…
चंद मिनट बाद गेट से निकल भागा रिम्स के सर्जरी वार्ड में इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ एक बाल कैदी मंगलवार की अहले सुबह सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। तीनों जवानों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। यह बाल कैदी खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है,…
हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है और समय रहते पहचान तथा इलाज को बढ़ावा देना है। झारखंड में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में हर साल लगभग 35,000 से 40,000…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और आला अधिकारियों की वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और लंदन (यूनाइटेड किंगडम) यात्रा के बाद झारखंड में 1.27 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मिला है। इसमें उड़ीसा एलॉय स्टील, रुंगटा माइन्स, अमलगम स्टील एंड पावर, बीएमडब्लू इंडस्ट्रीज, जय सस्पेंशन और अंबुजा सीमेंट ने निवेश में रुचि दिखाई है। स्टील…
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति ध्वस्त होती दिख रही है। कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी को खुली चुनौती दे रहे हैं। पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। समर्थित उम्मीदवार के साथ ही अन्य नेता-कार्यकर्ता भी नामांकन पत्र भर रहे हैं। हालत यह है कि पार्टियों के भीतर डैमेज अब कंट्रोल…
दो करोड़ रु. नालियों की सफाई पर खर्च हो रहा है झारखंड बनने के बाद नगर निगम का पहला चुनाव 2008 में हुआ था। पहली निगम बोर्ड ने 2011 में पहली बार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया था। एटूजेड कंपनी को कूड़ा उठाव और झिरी में डंप करने की जिम्मेदारी दी गई थी। कूड़ा…
शहर के वार्ड नंबर 11 और 12 में पानी, सफाई, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं से स्थानीय लोग जूझ रहे हैं। वार्ड नंबर 11 के अंतर्गत डंगराटोली निवासी पूनम बाड़ा ने बताया कि क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है। वाटर कनेक्शन अब तक नहीं पहुंचा है। स्ट्रीट लाइट भी खराब है, जिससे रात…
रांची नगर निगम चुनाव को लेकर पांचवें दिन मेयर प्रत्याशी के नामांकन का दौर शुरू हुआ। मंगलवार को रांची मेयर सीट के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रमा खलखो समेत कुल 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें भाजपा नेता संजय कुमार टोप्पो, सुजाता कच्छप, राजेंद्र मुंडा, सुनील फकीरा कच्छप, झामुमो नेत्री कटरीना तिर्की, प्रवीण…
राज्य के 48 नगरपालिकाओं में होने वाले चुनावों को लेकर झारखंड में स्पेशल ब्रांच भी पूरी तरह सतर्क है। चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए स्पेशल ब्रांच ने जिलों को अलर्ट जारी किया है। स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार, जिन नगर निगम क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया…
अजय कुमार गुप्ता राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर बरही–रांची पथ के बीच स्थित ओरमांझी ब्लॉक चौक पर लंबे समय से अटका फ्लाईओवर निर्माण कार्य अब जल्द शुरू होगा। केंद्र सरकार की मंजूरी के साथ ही इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। फ्लाईओवर बनने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी और…
भास्कर न्यूज|गुमला आज मजदूर संघ सीएफटीयूआई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला व प्रदेश कार्यालय, गुमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार वर्मा ने की। इस अवसर पर दर्जनों महिला और पुरुष मजदूरों ने सीएफटीयूआई का दामन थामते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नए जुड़े सदस्यों को पहचान पत्र (आई-कार्ड)…
भास्कर न्यूज|गुमला आदिवासी कला संस्कृति भवन, घाघरा में झारखंड आंदोलनकारी जिला समिति गुमला की बैठक मुख्य संयोजक सह कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार भगत की उपस्थिति में तथा जिला संयोजक लाल देव भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन सुरेश भगत द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 08 फरवरी 2026…
गुमला|लौकी बेलदार सब्जी फसलों में से एक है, जिसकी खेती जिले में की जाती है। यह पौष्टिक, सुपाच्य और कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली फसल है। जिला कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक अटल तिवारी ने बताया कि लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य…
भास्कर न्यूज|कामडारा कोंडेकेरा से पहाड़गांव तक जानेवाली लगभग साढे तीन करोड़ की लागत से बनने वाली सात किमी सड़क राशि के आभाव में छह माह से कार्य बंद पड़ा है। 6 माह पूर्व संवेदक के द्वारा सड़क पर सिर्फ बोल्डर व चिप्स बिछाकर छोड़ दिए जाने के कारण ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कत…
धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-18 पर पूनसा के समीप सोमवार को एक साइकिल सवार वृद्ध अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क किनारे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सेवा ही धर्म ग्रुप के नौशाद अहमद, गुलशन कुमार, उत्तम सुराल, कन्हैया समेत अन्य सदस्य तुरंत…
भास्कर न्यूज |गिरिडीह राष्ट्रीय जनता दल जिला कमेटी की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष इरफान आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन गांवा प्रखंड अध्यक्ष लखन यादव ने किया। जिलाध्यक्ष इरफान आलम ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में जिले के सभी 36 वार्डों में योग्य, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ उम्मीदवारों को राजद…
बगोदर | फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड सभागार बगोदर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। प्रखंड के सभी गांवों एवं टोलों में 10 फरवरी से 26 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एमडीए) 2026 के साथ-साथ कुष्ठ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम…
भास्कर न्यूज |गिरिडीह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से सोमवार को पीरटांड़ इकाई द्वारा प्रखंड पीरटांड़ पंचायत अंतर्गत मधुबन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों को कॉपी, बॉक्स, पेंसिल, रबर, कटर, पेन सहित अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री प्रदान…
भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ प्रेम प्रसंग में परिवार की रुकावट से परेशान होकर असम की एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ भागकर धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के स्वर्गछिंड़ा गांव पहुंच गई। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को थाना लाया। स्वर्गछिंड़ा…
भास्कर न्यूज । गिरिडीह अनुमंडल कृषि प्रक्षेत्र परिसर पचंबा में जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से एक हजार से अधिक किसानों के भाग लेने की संभावना है। मेले का उद्घाटन सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी आशुतोष…