भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया की जीत के बाद मध्यप्रदेश के कई शहरों में जश्न का माहौल देखने को मिला। इंदौर के राजबाड़ा में फैंस तिरंगा लेकर नाचे और भारत माता के जयकारे लगाए। भोपाल में लोग तिरंगा…
होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में 948 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। सबसे अधिक 67 हादसे सागर जिले में हुए, जबकि राजधानी भोपाल 39 मामलों के साथ आठवें स्थान पर रहा।…
भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम और डॉग लवर्स के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया। हालात को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश दी। लोगों ने चेतावनी दी कि स्ट्रीट…
पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल के पाइंट और सीमांकन को लेकर लोगों ने टीम से नोंकझोंक की। वहीं, अशब्द भी कहे। चार घंटे चली कार्रवाई में 50 मीटर के दायरे…
सीहोर में महादेव की होली गुरुवार को शुरू हो चुकी है। काशी, मथुरा और बरसाना की तर्ज पर यहां पर फूल-गुलाल से होली खेली जाएगी। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पहले सीवन नदी किनारे होली खेली जाती थी। नबाव साहब ने इसे बंद करा दिया था, अब हमने फिर से इसकी शुरूआत की…
मध्य प्रदेश में अबकी बार गिद्धों की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है। वन विभाग के 3 दिन के सर्वे में ये आंकड़े सामने आए हैं। हालांकि, रिपोर्ट फाइनल होने के बाद संख्या बढ़ सकती है। पिछली गणना में 12 हजार 981 गिद्ध मिले थे। पन्ना में लाल सिर और वन विहार नेशनल…
भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। समारोह के दौरान डीजे की धुन पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी फिल्मी गीतों पर जमकर झूमते नजर आए।…
मार्च की शुरुआत में ही मध्य प्रदेश में गर्मी तेवर दिखा रही है। पारा सामान्य से 3 डिग्री तक उछल गया है। होली के दिन बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं, रात में 19 डिग्री रहा। इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी, जबकि भोपाल, ग्वालियर…
रीवा शहर में नशीली सिरप के अवैध कारोबार ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह धंधा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर मेन रोड पर खुलेआम चल रहा है। पुराना बस स्टैंड स्थित इको पार्क के पास फल…
मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। होली पर जमकर रंग और गुलाल उड़े। नेताओं…
मध्य प्रदेश के करीब एक लाख कर्मचारियों के लिए ये खबर निराशाजनक है। कर्मचारियों के प्रोबेशन पीरियड में वेतन कटौती को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट ने जो फैसला दिया है उसके खिलाफ प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, पिछले ही महीने हाईकोर्ट ने तत्कालीन कमलनाथ सरकार के विवादास्पद प्रोबेशन…
रतलाम के जावरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक महिला यात्री की ट्रेन के टॉयलेट में शव मिला। बताया जा रहा है कि महिला के पति जज हैं। जब वे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे तो उन्हें पत्नी नजर नहीं आई। पत्नी के नहीं मिलने पर उन्होंने स्टेशन पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी…
छिंदवाड़ा जिले के चौरई में होली के मौके पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार युवकों की जान चली गई जबकि एक घायल है। एक्सीडेंट बुधवार को सिहोरा-माचागोरा रोड पर धनोरा गोसाई पुलिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। इसी दौरान आमने-सामने से टकरा…
जबलपुर में होली के मौके पर बुधवार रात छोटी ओमती इलाके में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि भीड़ में से किसी ने गोली भी…
देवास जिले की बीएनपी थाना पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए केरल से लापता एक युवक अजनाश को उसके परिजनों से मिलवाया। युवक पिछले एक माह से अपने घर से लापता था और परिजन उसकी तलाश में परेशान थे। जानकारी के अनुसार, युवक ट्रेन के माध्यम से पहले उज्जैन पहुंचा और फिर देवास आ…
मध्य प्रदेश के नौरादेही में बनी रेड रोड ‘टेबल टॉप मार्किंग’ देश भर के लिए रोड माडल बन रही है। जंगली जानवर और एक्सीडेंट को कम करने के लिए करीब दो किलोमीटर तक बनी रेड रोड जल्द ही देश के कई और राज्यों में भी नजर आएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से अन्य प्रदेशों के…
होली के मौके पर 4 मार्च को मध्य प्रदेश के सभी शहरों में रंगों का त्योहार मनाया गाया। वहीं, छिंदवाड़ा में हुए दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। भोपाल के एक अस्पताल में मरीज की मौत से गुस्साए परिजन ने पुलिस पर पथराव कर दिया। रतलाम में मेडिकल पीजी के स्टूडेंट ने…
ग्वालियर में दिल्ली के रिंग रोड की तर्ज पर प्रदेश की पहली एलिवेटेड रोड बन रही है। यह 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगी। साथ ही यह मध्यप्रदेश की पहली ऐसी एलिवेटेड रोड होगी, जो किसी नदी के ऊपर बनाई जा रही है। मुरैना रोड पर जलालपुर तिराहा के पास से यह एलिवेटेड रोड शुरू…
मध्य प्रदेश का वित्त विभाग घोषित प्लान के मुताबिक 7वें वेतनमान पर 64 प्रतिशत महंगाई भत्ता चालू वित्त वर्ष में नहीं दे पाएगा। ताजा ऐलान के आधार पर महंगाई भत्ता की राशि केंद्र सरकार के निर्णय के 8 माह बाद एमपी के कर्मचारी-अधिकारियों को दी गई है। जबकि केंद्र में जल्द ही फिर महंगाई भत्ता…
शहर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.8…
मध्य प्रदेश में साल 2025 के दौरान एक्सट्रीम वेदर वाले दिनों की संख्या भले ही कम रही, लेकिन मौसम से जुड़ी घटनाओं में मौतों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया। यह जानकारी सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) की वर्ष 2026 की ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट’ (SOE) रिपोर्ट में सामने आई है। विशेषज्ञों का…
सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली परिसर में बुधवार देर रात एक शराबी युवक ने हंगामा किया। युवक ने थाना परिसर के अंदर पुलिसकर्मियों से बहस की और गाली-गलौज की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक देर रात किसी शिकायत को लेकर बैढ़न कोतवाली पहुंचा था। वह शराब के…
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की मोटरसाइकिल में दिनदहाड़े आग लगा दी गई। यह घटना बहेरहा गांव में हुई, जहां आरोपी ने बीच गांव में पेट्रोल डालकर बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी…
रीवा में भाजपा नेता और व्यापारी जयंत खन्ना के घर सोलर प्लेट की सफाई के दौरान युवक की मौत का मामला सामने आया है। हादसे में सोलर तकनीशियन आशीष गौतम की करंट लगने और छत से गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आशीष गौतम अपनी छोटी सोलर कंपनी चलाता था। वह भाजपा…
भिंड में फागुन माह की शुरुआत के साथ ही जिले में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। होली के दूसरे दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 19 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। दिन में तेज धूप…
जबलपुर जिले के मझौली थाना क्षेत्र के गांव पडुआ पिपरिया में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस के अनुसार…
भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र पर सवाल उठे थे, लेकिन अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने औपचारिक संज्ञान लेते हुए केंद्र और राज्य स्तर के अधिकारियों को नोटिस जारी किया…
सतना जिले के मझगवां कस्बे के आनंद मोहल्ला में गुरुवार सुबह एक नाबालिग की कुएं में गिरने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह कुएं से पानी भर रही थी। मृतका की पहचान 17 वर्षीय शिवानी साहू, पिता शंकर साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिवानी अपने घर…
हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने यह पहल की है ताकि हैंडपंप और नल-जल योजनाओं की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। इस कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07577-223212 है। शिकायतें…
बालाघाट में सिंधी समाज 45 वर्षों से होली पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह परंपरा समाज के बुजुर्गों की ओर से शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। इस खेल में 11-11 खिलाड़ियों की टीमें भाग लेती हैं और ‘वन बाई वन’ का नियम लागू होता है। जो…
मैहर में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अवैध कफ सिरप तस्करी के दो मामलों का खुलासा किया है। इन कार्रवाइयों में कुल 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 49 शीशी प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त की गई। यह कार्रवाई आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन में की गई। पहला मामला…
जबलपुर के बरगी डेम के जीरो पॉइंट पर होली खेलने के बाद नहाने गया युवक डूब गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैन मंदिर के पीछे रहने वाला शैलेश नेमा (25) अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद डेम पर पहुंचा था। नहाते समय वह गहरे पानी की…
खरगोन जिले के मेनगांव थानाक्षेत्र के पंधानिया गांव में बुधवार देर रात खेत में काट कर रखी चने की फसल में आग लग गई। इस घटना में लगभग 20 क्विंटल चना जलकर राख हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह घटना किसान मनोज बारचे के खेत में…
बड़वानी जिले की अंजड़ तहसील के ग्राम मंडवाड़ा के किसान बाबूलाल काग ने प्राकृतिक खेती और इंटरक्रॉपिंग का उपयोग कर कृषि लागत को कम किया है। वे क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। किसान पहले रासायनिक खेती करते थे। हालांकि उपज अच्छी होती थी, लेकिन रसायनों और उर्वरकों पर होने वाला…
कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में ऑनलाइन गेमिंग की लत से जुड़े मामले में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। 24 फरवरी 2026 को हुए जहरकांड में पहले पिता शंकर लाल और बेटी स्वाति की जान चली गई थी, जिसके आठ दिन बाद 4 मार्च को होली के दिन मां राजकुमारी…
ग्वालियर में स्कूली बच्चों को सस्ती दरों पर किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही एक पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में लगाया जाएगा। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर अपर कलेक्टर कुमार सत्यम ने मंगलवार को हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया।…
इंदौर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मल्हारगंज क्षेत्र के बड़े गणपति इलाके में बुधवार रात बाइक डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि राऊ इलाके में तीन दिन पहले कार की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बड़े गणपति में…
हरदा जिले की टिमरनी तहसील में बुधवार रात एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से यह दुर्घटना हुई। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, टिमरनी के शंकर मंदिर के पास…
धार शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर के नागर की बाड़ी स्थित इमलीबन इलाके में कुछ…
विदिशा के शीतलधाम स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 11 से 16 मार्च तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बर्रो वाले बाबा भगवान आदिनाथ को नवीन वेदी पर विराजमान किया जाएगा। महोत्सव में 16 नवीन जिन प्रतिमाओं की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा भी संपन्न होगी। यह महोत्सव संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर…
ग्वालियर में बढ़ते डॉग बाइट्स के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी भोजन कराने पर रोक लगा दी है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने यह आदेश जारी किया है। नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने बताया कि शहर में 27 स्थानों की…
सागर में मौसम ने तेजी से करवट बदली है, जिससे सर्दी की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। मार्च के पहले सप्ताह में ही सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को सागर प्रदेश के उन टॉप-5 शहरों में शामिल रहा, जहां अधिकतम तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। स्थिति…
कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में ऑनलाइन गेमिंग की लत से जुड़े मामले में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। 24 फरवरी 2026 को हुए जहरकांड में पहले पिता शंकर लाल और बेटी स्वाति की जान चली गई थी, जिसके आठ दिन बाद 4 मार्च को होली के दिन मां राजकुमारी…
ग्वालियर में 77 करोड़ रुपए की लागत से बना इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) उद्घाटन के कई महीनों बाद भी संचालित होना तो दूर महज शोपीस बनकर रह गया है। और शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डे की सौगात देने का दावा फिलहाल अधूरा नजर आ रहा है। एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार…
नर्मदापुरम संभाग के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में अवैध मिट्टी उत्खनन का बड़ा मामला सामने आने के बाद भी कार्रवाई ठंडी पड़ गई है। फेस-वन में करीब 12,319 घनमीटर मिट्टी की चोरी का मामला उजागर हुए ढाई महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक 1.83 करोड़ रुपये के संभावित जुर्माने पर कोई ठोस कार्रवाई…
खंडवा में एक महिला की फांसी के फंदे से उतरने के बाद मौत हो गई। मामला शहर के रामनगर क्षेत्र का है। 30 वर्षीय महिला फांसी के फंदे पर लटकी तो उसे जिंदा उतारा गया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया। इंदौर पहुंचते वक्त महिला ने रास्ते…
शाजापुर के लड़ावद में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लड़ावद में हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, फरियादी रेखा बाई निवासी ग्राम…
उमरिया जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर प्रस्तावित चार रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य एक बार फिर समय सीमा में बांध दिया गया है। संबंधित ठेका कंपनी को 31 मार्च तक सभी अधूरे काम पूरे करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि तक निर्माण पूर्ण न होने पर टेंडर निरस्त…
शाजापुर के प्रमुख जलस्रोत गिरवर तालाब के कायाकल्प की योजना अभी तक कागजों तक ही सीमित है। साल 2021 में इसे वेटलैंड झील परियोजना के तहत चुना गया था। इसके विकास के लिए 2023 में 6 करोड़ 67 लाख रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर भोपाल भेजी गई थी। डीपीआर को मंजूरी मिल…
बैतूल के बडोरा क्षेत्र में रेलवे ब्रिज के पास एक मादा स्ट्रीट डॉग को युवकों ने दो दिन बाद एक संकरी नालीनुमा पाइप से सुरक्षित बाहर निकाला। डॉग दो दिनों से पाइप में फंसी हुई थी, और इसी दौरान उसके सभी पिल्लों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, मादा डॉग ने उसी पाइप…